हुज़ूर: पिपलानी में तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने युवक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
Huzur, Bhopal | May 9, 2026 भोपाल के पिपलानी इलाके में तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने एक युवक की जान ले ली। हादसा शुक्रवार देर रात उस वक्त हुआ जब 48 वर्षीय हटे सिंह जादव घर के बाहर खाना खाने के बाद टहल रहे थे। तभी तेज गति से आए ई-रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल हटे सिंह को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई|