हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में पुलिस तबादलों की दूसरी सूची जारी, एसपी नरेंद्र मीणा ने 11 हेड कांस्टेबलों का किया तबादला
हनुमानगढ़ में पुलिस तबादलो की एसपी नरेंद्र मीणा ने दूसरी सूची जारी की है। इसमें 11 हेड कांस्टेबल के तबादले का आदेश जारी किया है। इससे पहले 12 एएसआई के तबादलों की सूची जारी की गई थी। नई सूची में अधिकांश स्थानांतरण संबंधित कार्मिकों की स्वयं की प्रार्थना पर किए गए हैं जबकि दो तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं।