🏥 डिजिटल इंडिया के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग?
रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में ओपीडी पंजीकरण के लिए लगाए गए बोर्ड पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है— QR Code स्कैन कर OPD में रजिस्ट्रेशन करवाएं"
लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिस QR Code से पंजीकरण होना है, वह बोर्ड पर मौजूद ही नहीं है।
ऐसे में सवाल उठता है कि जब सुविधा उपलब्ध ही नहीं है, तो फिर इस तरह के प्रचार-प्रसार पर सरकारी धन क्यों खर्च किया गया? क्या यह केवल औपचारिकता निभाने के लिए किया गया या फिर सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है?
जिम्मेदार विभाग को इस मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि मरीजों को वास्तविक डिजिटल सुविधा मिल सके और सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित हो।
#Rudraprayag #DistrictHospital #DigitalIndia #OPD #QRCode #Uttarakhand #PublicInterest #Healthcare #GovernmentAccountability