मेरठ: मेरठ के नौचंदी मेले में विकलांग बुजुर्ग दुकानदार से उगाही का आरोप, रसीद कटने के बाद भी नहीं मिली बिजली
Meerut, Meerut | Jun 12, 2026 मेरठ के ऐतिहासिक नौचंदी मेले में एक विकलांग बुजुर्ग दुकानदार ने ठेकेदार के कर्मचारियों पर अवैध उगाही करने और सुविधाएं न देने का आरोप लगाया है। पीड़ित बुजुर्ग राजकुमार का कहना है कि जिला पंचायत की ओर से उससे 3430 रुपये की आधिकारिक रसीद काटी गई, लेकिन इसके बावजूद उसकी प्रतिदिन उनसे ₹300 की उगाई की जा रही है और ना ही दुकान पर बिजली की व्यवस्था नहीं की गई,