शाजापुर: बस स्टैंड क्षेत्र में आकार लेने लगा पहला सेल्फी पाईंट मेरा शाजापुर मेरा अभिमान,स्वतंत्रता दिवस पर होगा लोगो को समर्पित
नगर पालिका द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें पहले काम के तौर पर शहर को पहचान देने के लिए मेरा शाजापुर मेरा अभिमान नाम से सेल्फी पाईंट बनाया जा रहा है। जिसका काम तेज गति से चल रहा है। नपाध्यक्ष के अनुसार स्वतंत्रता दिवस से यह सेल्फी र्पाइंट शहरवासियों के लिए समर्पित होगा।