कौंच: घुसिया गांव में गौशाला की गायों ने किसान की खीरे की फसल उजाड़ी, पीड़ित ने एसडीएम से मुआवजे और कार्रवाई की गुहार लगाई
Konch, Jalaun | Jul 7, 2026 कोंच तहसील के ग्राम घुसिया निवासी किसान देशराज पुत्र करसोले ने मंगलवार दोपहर 12:30 बजे एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि पास की गौशाला की गायों ने उसके खेत में घुसकर खीरे की फसल नष्ट कर दी। किसान का कहना है कि गौशाला के कर्मचारियों द्वारा गायों को खुला छोड़ दिया जाता है, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने मामले की जांच की मांग की है।