जगदलपुर: आड़ावाल - मारेंगा बाईपास रोड में बिलोरी गांव के पास अनियंत्रित इंनोवा कार नाले में घुसी, चालक घायल
जगदलपुर से सटे आड़ावाल - मारेंगा बाईपास रोड़ में बिलोरी गांव के पास सोमवार सुबह 10 बजे एक तेज रफ्तार इन्नोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित बड़े नाले में जा गिरी । दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि नाले में गिरने की वजह से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन राहत की बात यह रही कि चालक को कोई गम्भीर चोट नहीं आई ।