केवटी रनवे: केवटी में विशेष अभियान के दौरान दो शराबी गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर से हुई पुष्टि
केवटी थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम बेहटवारा चौक पर शराब के नशे में शोर-शराबा कर रहे दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन राउत (पिता स्व. रामचंद्र राउत) और बबलू सदाय (पिता चलितर सदाय), दोनों निवासी बरही अगुआरा, थाना केवटी, जिला दरभंगा के रूप में की गई है