बेरो: शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी शासन पर तंज, 'मामा-मामी' विकास का लगाया आरोप
Bero, Ranchi | Mar 30, 2026 असम के छबुवा-लाहोवाल क्षेत्र में जनसभा के दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 वर्षों में केवल “मामा-मामी” का विकास हुआ है। उन्होंने चाय बगान श्रमिकों की बदहाल स्थिति और “माटी का पट्टा” के नाम पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए जनता से कांग्रेस के समर्थन की अपील की।