दिल्ली बम धमाके एवं ट्रेनों में बम की अफवाह को लेकर मंगलवार देर शाम 6 बजे एसएसपी के निर्देशन में एएसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने पुलिस बल के साथ स्टेशन, पार्किंग, सर्कुलेटिंग एरिया आदि का चप्पा-चप्पा खंगाला। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों के सामान आदि की चेकिंग के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश