कवर्धा: ग्राम धनगांव चौक में बाइक से गिरने पर दो लोग हुए घायल, लोहारा अस्पताल में कराया गया भर्ती
दरअसल घटना लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले धनगांव चौक है जहां पर रविवार की दोपहर 1:00 बजे के आसपास धनगांव चौक में स्वयं के बाइक से गिरने पर दो लोगों को गंभीर चोट आ गई जिनको उपचार के लिए डायल 112 टीम की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारा में भर्ती कराया गया है जहां पर दोनों घायलों की उपचार जारी है.