महसी तहसील में बीते लगभग 28 दिनों से चल रहा बार-बेंच के बीच का गतिरोध गुरुवार शाम करीब 7 बजे समाप्त हो गया। सुरेश्वर सिंह ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर धरना स्थल पर अधिवक्ताओं से वार्ता की और एसडीएम आलोक प्रसाद के स्थानांतरण आदेश की प्रति बार एसोसिएशन अध्यक्ष भारत प्रसाद मिश्र को सौंप दी। इसके बाद अधिवक्ताओं ने 28 दिनों से जारी कलमबंद हड़ताल समाप्त हुआ।।