गुठनी: गुठनी थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन
Guthani, Siwan | Mar 22, 2024 गुठनी थाना परिसर में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह व प्रमुख विन्ध्वासिनी नारायण सिंह की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से कहा कि सभी लोग मिलजुलकर होली पर्व को शांतिपूर्ण मनाएंगे। वहीं पर्व में हुड़दंग मचानेवालो पर कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में दर्जनों लोग उपस्थित थे।