मरवाही: पेंड्रा की ताहिरा खान ने बोर्ड में चौथा स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं परीक्षा में पेंड्रा की छात्रा ताहिरा खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। ताहिरा ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की, जिससे पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है। ताहिरा खान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, पेंड्रा की छात्रा हैं। उन्होंने गणित विषय के साथ परीक्षा दी ।