सहारनपुर: सांसद इमरान मसूद ने गागलहेड़ी रैली स्थल का निरीक्षण किया, बोले- कांग्रेस जनता की आवाज मजबूती से उठाएगी
सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमारन मसूद ने सोमवार दोपहर एक बजे गागलहेड़ी में आयोजित होने वाली कांग्रेस रैली के स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों का जायजा लिया। सांसद ने कहा कि कांग्रेस की यह रैली जनता की समस्याओं और प्रदेश के मुद्दों को मजबूती से उठाने का मंच बनेगी।