धौलपुर: खेत विवाद के मारपीट मामले में 10 आरोपियों को 7-7 वर्ष का कारावास
करीब 10 साल पुराने खेत के विवाद में मारपीट की एक घटना के अलग-अलग दो प्रकरणों में अपर सैशन न्यायालय धौलपुर ने दोनों पक्षों के 10 आरोपियों को 7-7 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही सभी आरोपियों को 5-5 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया गया है। घटना 17 जुलाई 2015 की कोतवाली थाना क्षेत्र धौलपुर की है। जिसमें देव का पुरा मोरोली निवासी 10 आरोपियों को सजा