धौलपुर: बरसात से गिरी दीवार, किशोर व महिला हुए घायल; 2 पशुओं की मौत, 2 अन्य घायल
बीती रात को हुई भारी बारिश से धौलपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बिछिया गांव में हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार बिछिया गांव में बारिश की वजह से मंगलवार सुबह करीब 7 बजे 50 फीट लम्बी एक पक्की दीवार गिर पड़ी। जिसके मलबे में दबने से 17 वर्षीय शिवम शर्मा पुत्र रामविलास एवं गर्भवती महिला 24 वर्षीय प्रियंका पत्नी रिंकू शर्मा घायल हो गई। जिस पर परिजन शिवम को इला