रायबरेली: सीएमओ ऑफिस के कैंपस में बने हास्टल में पंखा गिरने से दो एएनएम की छात्राएं हुई घायल,उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया
शनिवार को सीएमओ ऑफिस कैंपस में हुआ हादसा।कैम्पस के अंदर में स्थित छात्रावास के हॉस्टल में लगा पंखा गिरा,पंखा गिरने से एएनएम की ट्रेनिंग कर रहीं दो छात्राएं हुई घायल।दोनों घायल छात्राओं को इलाज के लिए पहुँचाया गया जिला अस्पताल,जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करके हालत स्थिर दिखाने पर हास्टल भेज दिया गया,कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड स्थित सीएमओ ऑफिस का मामला।