हनुमानगढ़: जंक्शन के बस स्टैंड के पास एक होटल में देह व्यापार पर पुलिस ने की कार्रवाई, दो महिलाओं सहित तीन जनों को किया गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में पीटा एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जंक्शन के एक होटल में देह व्यापार की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की।