सरदारशहर: *सरदारशहर: मेगा हाईवे पर एक महीने से जलभराव, सड़क टूटी, हादसों से लोग परेशान*
सरदारशहर-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास पिछले एक महीने से मुख्य सड़क पर बारिश का पानी भरा है। लगातार जलभराव से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। पानी भरे होने से चालकों को गड्ढों का पता नहीं चलता, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।