पिपरा: ट्रांसफार्मर मिलने से पिठोरा व नावाडीह गांव में लौटी बिजली, ग्रामीणों ने जताया आभार
Pipra, Palamu | May 17, 2026 पीपरा प्रखंड की सरैया पंचायत अंतर्गत पिठोरा एवं नावाडीह गांव में नए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए जाने पर रविवार के शाम 4:00 बजे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। भीषण गर्मी के बीच लगातार ट्रांसफार्मर खराब होने से लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की मांग पर बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्युत ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया।