एटा: जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने अवैध मादक पदार्थ गांजा, 340 कि.ग्राम का विनिष्टीकरण किया, कीमत करीब ₹1,70,00,000
एटा में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने 340 किलोग्राम अवैध गांजा नष्ट किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.70 करोड़ रुपये बताई गई है।यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह के नेतृत्व में की गई। विभिन्न थानों द्वारा बरामद किए गए इस गांजे को माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त करने के बाद नष्ट किया।