कैराना: कैराना में स्वगणना शुरू, सांसद इकरा हसन और विधायक नाहिद हसन के आवास पर पहुंची टीम
कैराना में जनगणना 2027 के अंतर्गत गुरुवार से स्वगणना शुरू हो गई है। नगरपालिका प्रशासन की टीम ने सांसद इकरा हसन और विधायक नाहिद हसन के आवास पर पहुंचकर अभियान की शुरुआत की। गुरुवार प्रातः करीब 11 बजे नगरपालिका कैराना के ईओ समीर कुमार कश्यप के नेतृत्व में टीम पुराना बाईपास स्थित सांसद इकरा हसन व विधायक नाहिद हसन के आवास पर पहुंची।