हाटा: टेकुआटार बाजार स्थित कोटे के दुकान की तीन सदस्यीय टीम ने की जांच
टेकुआटार एस एन बी कसया तहसील क्षेत्र के टेकुआटार में स्थित कोटे की दुकान की जांच आज सोमवार को एआरओ कसया के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने जांच किया और इसकी रिपोर्ट सीघ्र ही ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट को देने की बात कही।राशन वितरण में धांधली की शिकायत को लेकर पिछले दिनों ग्रामीणों का एक समूह ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से मिल कर लिखित रूप से अपनी पीड़ा व्यक्त किया था।