बहराइच: बक्शीपुरा चांदमारी निवासी प्रणव मिश्रा ने जूनियर एशियन सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में भारत को दिलाया पदक, रचा इतिहास
मोहल्ला बक्शीपुरा चांदमारी निवासी प्रणव मिश्रा ने द्वितीय जूनियर एशियाई सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप 2026 में इतिहास रचते हुए भारत को पदक दिलाने में सफलता हासिल की है। इस मामले में सोमवार शाम को जानकारी देते हुए डीआईओ ने बताया की प्रणव मिश्रा के कौशल के कारण भारतीय टीम स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। जबकि डबल्स स्पर्धा में कांस्य से पदक हासिल हुआ है।