जगदलपुर: जगदलपुर को CM साय की बड़ी सौगात, बनेगा 250 बिस्तरों का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मंत्री केदार कश्यप ने दी जानकारी
जगदलपुर में 200 करोड़ की लगात से 240 बेड के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जल्द शुरू होगा। इससे हार्ट, किडनी, लिवर, ब्रेन व दूसरी बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को रायपुर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में चिकित्सा शिक्षा विभाग व कॉंन्टिनेेंटल अस्पताल हैदराबाद के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया।