जगदलपुर: बस्तर संभाग के अतिवृष्टि प्रभावित जिलों में मकान क्षति के 1694 प्रकरणों में प्रभावितों को मिला ₹88,10,000 से अधिक मुआवजा
बस्तर संभाग के बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिले में बीते सप्ताह हुई अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के राहत एवं पुनर्वास के लिए राज्य सरकार संवेदनशील पहल कर रही है। इस दिशा में जहां प्रभावितों को राहत शिविरों में भोजन, चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किया जा रहा है।