बरडीहा: मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से युवक घायल
Bardiha, Garhwa | Sep 27, 2026 बरडीहा प्रखंड के लावाचंपा गांव के समीप रविवार शाम मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेरा गांव निवासी सतीश कुमार घायल हो गए। उसके बाएं हाथ सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगी है।