मुंगावली थाना क्षेत्र के मडावन चौकी मल्हारगढ़ में एक 30 वर्षीय युवक के साथ दबंग द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार पिपरिया निवासी जितेंद्र सिंह उम्र 30 वर्ष ने बुधवार को दोपहर लगभग तीन बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रंजिश के चलते मडावन निवासी धर्मेंद्र दांगी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है ।