शामली: शामली के खेडीकरमू में कार शोरूम के पीछे जुआ खेल रहे 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 1 लाख से अधिक की नकदी व 12 फोन बरामद
Shamli, Shamli | Jun 8, 2026 सोमवार की शाम 4 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि स्थानीय पुलिस पार्टी द्वारा क्षेत्र के खेडीकरमू में एक कार शोरूम के पीछे मकान में जुआ खेल रहे रहे भारतवीर, पुष्पेंद्र, सलमान, सचिन, दीपक, संजीव, सोमपाल, अकबर, राजेश, त्रिलोकचंद व सुनील नाम के कुल 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से 1 लाख 1 हजार 470 की नकदी व 12 फोन बरामद हुए हैं।