मंझनपुर: डीएम ने तहसील मंझनपुर में आईजीआरएस शिकायतों का भौतिक सत्यापन किया, तीन प्रकरणों का निस्तारण
कौशाम्बी जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को समय करीब 1 बजे तहसील मंझनपुर क्षेत्र में आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का मौके पर जाकर उप जिलाधिकारी सुखलाल प्रसाद वर्मा एवं शिकायतकर्ताओं की उपस्थिति में भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।