मांझी: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
Manjhi, Saran | May 12, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हो गई।मायके वालों ने विवाहिता की कथित रूप से मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। मृतका की पहचान मुबारकपुर बिन टोली गोला पर गांव निवासी चंदन प्रसाद की 32 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है जो मूल रूप से यू पी के बैरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली थी।