सिरदला: प्रखंड क्षेत्र के महादेव मठ के आगे अनियंत्रित टोटो पलटा, तीन लोग घायल
Sirdala, Nawada | Apr 30, 2026 नवादा जिले के सिरदला–हिसुआ सड़क पर गुरुवार करीब 12 बजे एक अनियंत्रित टोटो पलटने से तीन लोग घायल हो गए। घटना महादेव मठ मंदिर से आगे की है, जहां टोटो सड़क किनारे झाड़ियों में जा पलटा। बताया जाता है कि टोटो हिसुआ से सिरदला की ओर आ रहा था।