अररिया: अररिया में गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग, हस्ताक्षर अभियान के साथ डीएम को सौंपा ज्ञापन
Araria, Araria | Jul 27, 2026 अररिया में सोमवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने, देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा देशी गोवंश के संरक्षण, पालन-पोषण और उत्थान के लिए विशेष मंत्रालय एवं सशक्त कानून बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित था।