किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास में बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा, बाबा साहब ने शोषित वर्गों के लिए संघर्ष किया
Kishangarhbas, Alwar | Apr 14, 2026
किशनगढ़ बास में मंगलवार दोपहर 12:00 बजे संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इसमें नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो का बाबा साहब ने जो मूल मंत्र दिया है वह ऐतिहासिक काम है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने अपनी बौद्धिक क्षमता को राजनीति से आगे बढ़कर सामाजिक आजादी के लिए समर्पित किया है।