करपी: बिशुनपुर गांव के पास बरगद के पेड़ से टकराया ट्रक, चालक गंभीर रूप से घायल
Karpi, Arwal | Apr 27, 2026 किंजर कुर्था सड़क पर बिशनपुर गांव के निकट बरगद के वृक्ष में अनियंत्रित ट्रक चालक ने सोमवार को दोपहर 12:00 बजे ठोकर मार दी। जिसके फल स्वरुप चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत से विशेष चिकित्सा के लिए पटना भेजा गया है। ट्रक किंजर से कुर्था की ओर जा रही थी।