इस साल केदारनाथ यात्रा में चार लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। हेली सेवा से भी 16 हज़ार से ज्यादा भक्तों ने बाबा केदार के दर्शन किए। प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए हैं। पूरा चारधाम यात्रा उत्साह से भरा हुआ है।