जयपुर: जयपुर में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी
Jaipur, Jaipur | May 1, 2026 अमेरिका-ईरान तनाव के बीच एलपीजी कीमतों में बड़ा उछाल देखा गया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 993 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है, जो अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि मानी जा रही है। राजस्थान में 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल सिलेंडर अब 2106 रुपए से बढ़कर 3099 रुपए का हो गया है।