दरभंगा: दरभंगा से लापता मोनिका की तलाश में पुलिस अधीक्षक ने SIT गठित की, SDPO ने कॉलेज के CCTV खंगाले
समस्तीपुर की रहने वाली मोनिका दरभंगा से 27 जून से लापता हो गई। जिसकी अभी तक कोई जानकारी ना उसके परिजन को मिली है और ना ही दरभंगा के पुलिस को। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने एसआईटी टीम का गठन कर दिया । तो वहीं सदर SDPO मामले की जांच करने के लिए बुधवार को दोपहर 2:30 बजे सीएम कॉलेज पहुंचे। जहां सीसीटीवी फुटेज को खंगाला ।