दरभंगा: दरभंगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 को लेकर दिए कई निर्देश
दरभंगा के लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा जीविका ग्राम संगठन की 16 सौ सबसे अधिक (तीन चरणों में) दीदियों के साथ मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को बेहतर ढंग से संपन्न करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। यह जानकारी बुधवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।