बांसवाड़ा: घलकिया में फाइनेंशियल और विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घलकिया मे मंगलवार को एक महत्वपूर्ण फाइनेंसियल अवेयरनेस एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह जी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री आरिफ पठान एवं चिन्मय पुरोहित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की।