ब्यावरा: वेतन न मिलने पर नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल
Biaora, Rajgarh | May 11, 2026 ब्यावर नगर पालिका के कर्मचारियों ने वेतन भुगतान एवं लंबित मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने बताया कि समय पर वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में नगर पालिका के कर्मचारियों ने सोमवार को शाम 5:00 बजे तक धरना प्रदर्शन किया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाहा और सीएमओ इकरार अहमद ने समझाइश भी दी।