अजीतमल: जिसका कर दिया था अंतिम संस्कार, वह कमल सिंह तीन दिन बाद जिंदा लौटा, हाईवे किनारे मिले शव की गलत शिनाख्त
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे मिले जिस अज्ञात शव की पहचान सैदपुर निवासी कमल सिंह के रूप में कर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया था, वही कमल सिंह तीन दिन बाद सकुशल अपने घर लौट आया। इसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और शव की शिनाख्त पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मुरादगंज चौकी क्षेत्र में पू