पट्टी: भानेपुर गेट के समीप तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक गंभीर घायल, किया गया मेडिकल कॉलेज रेफर
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रेडीगारापुर गांव निवासी युवक सुरेंद्र प्रताप सिंह बाइक से किसी काम के सिलसिले में पट्टी आ रहे थे। गुरुवार को जैसे ही वह भानेपुर गेट के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुरेंद्र प्रताप सिंह बाइक समेत सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद म