हाथरस: लालसा गली में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के साथ ₹10,000 की ठगी करने वाले स्कूटी सवार युवक का वीडियो CCTV में कैद
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र की मुरसान गेट लालसा गली में संचालित ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से एक युवक ने क्यूआर कोड पर 10 हजार रुपए डलवाए और बिना रुपए दिए युवक स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया। युवक का स्कूटी लेकर मौके से फरार होने का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी है।