निर्मली: निर्मली के ललमनिया गांव में मिट्टी भराई के दौरान दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय बच्चे की मौत
Nirmali, Supaul | May 10, 2026 निर्मली अनुमंडल क्षेत्र के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ललमनिया गांव में मिट्टी भराई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय मासूम दिलखुश राम की मौत हो गई। घटना रविवार की सुबह करीब 11बजे की है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही दयनीय बताई जा रही है। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बु