हज़ारीबाग: मोहर्रम से पहले हजारीबाग में हाई अलर्ट! सड़कों पर उतरे डीसी-एसपी, निकला फ्लैग मार्च
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए हजारीबाग जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बुधवार को शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया। डीसी और एसपी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, शांति बनाए रखने और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम और सोशल मीडिया निगरानी की भी जानकारी दी।