कनवास: धूलेट के स्वास्थ्य केंद्र पर सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार शिविर का आयोजन
Kanwas, Kota | Sep 24, 2025 कनवास के धूलेट में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत बुधवार को धूलेट के स्वास्थ्य केंद्र पर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता तथा पारिवारिक सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता फैलाई गई। इस दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर करीब 3 बजे तक 120 महिलाओं की ओपीडी हुई।