कनवास: देवली मांजी पुलिस ने बारां से पिकअप चोरी के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Sep 21, 2025 कनवास उपखण्ड क्षेत्र के देवली मांजी पुलिस ने पिकअप चोरी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को बारां से गिरफ्तार कर लिया है। रविवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस मुख्यालय से जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी ने बताया कि 2 जून 2025 की रात को देवली मांजी कस्बे में परिवादी के घर के बाहर खड़ी एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप को अज्ञात चोर चुरा ले गए थे।