गुरारू: गुरारू स्टेट हाईवे 69 पर गिट्टी लदे तीन हाईवा जब्त, कागजात संदिग्ध
Guraru, Gaya | Sep 9, 2026 गुरारू थाना पुलिस ने सोमवार रात स्टेट हाइवे-69 पर गिट्टी लदे तीन हाइवा ट्रक को जब्त किया है।प्रभारी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि गश्ती के दौरान संदेह के आधार पर तीनों ट्रकों को रोककर कागजात की जांच की गई। कागजात संदिग्ध पाए जाने पर ट्रकों को जब्त कर लिया गया।थाना ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों और माइनिंग इंस्पेक्टर को दी है।